बिहार टीम रवाना, सेस्टोबॉल चैंपियनशिप में दिखायेगी जलवा

बिहार टीम रवाना, सेस्टोबॉल चैंपियनशिप में दिखायेगी जलवा

मुजफ्फरपुर. 7 से 9 जून तक बेंगलुरु में तृतीय सब जूनियर व पांचवीं जूनियर (बालक व बालिका) राष्ट्रीय सेस्टोबाल चैंपियनशिप होगी. इसमें हिस्सा लेने के लिए बिहार टीम बेंगलुरु के लिए रवाना हुई. मंगलवार को दानापुर रेलवे जंक्शन से टीम बेंगलुरु के लिए प्रस्थान की. 50 सदस्यीय टीम के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय रेफ्री शेताब खान, राहुल कुमार व रविकांत भी इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में भाग लेंगे. सेस्टोबाल एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव अखिलेश मणि ने बताया कि इस टीम में भावेश कार्यी, रौशन, अविनाश व प्रीति टीम प्रभारी व प्रशिक्षक बनाये गये हैं. बिहार टीम बनाने से पूर्व इसका ओपेन ट्रायल लिया गया, जिसमें विभिन्न जगहों से आये खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता करायी गयी. इसमें से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >