Bihar Teacher News: TRE-3 पास शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आज से शुरू, ओटीपी बेस्ड होगा वेरिफिकेशन

Bihar Teacher News: जिले में बीपीएससी अध्यापक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण के परिणाम में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आज से शुरू हो रही है. काउंसलिंग की प्रक्रिया जिले के सिकंदरपुर स्थित डीआरसीसी में पूरी होगी. पढ़िए पूरी खबर…

Bihar Teacher News: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तरफ से जारी अध्यापक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण के परिणाम में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आज यानी मंगलवार से शुरू हो रही है. मुजफ्फरपुर में 21 से 30 जनवरी तक सिकंदरपुर स्थित डीआरसीसी में काउंसेलिंग की जायेगी. इसको लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन की तरफ से संयुक्त आदेश भी जारी किया गया है. काउंसेलिंग केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की तैनाति की गयी है. 

1042 अभ्यर्थी हुए थे सफल

जिला शिक्षा विभाग की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में तीसरे चरण में कुल 1042 अभ्यर्थी सफल हुए थे. 10 दिनों में इनकी काउंसलिंग की जाएगी. इसको लेकर डीआरसीसी में पांच काउंटर बनाये गये हैं. मुख्यालय की तरफ से आवंटित स्लॉट में अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग की जाएगी. बता दें कि यह काउंसेलिंग पहले 23 से 28 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जानी थी, लेकिन प्राथमिक शिक्षा निदेशक की ओर से इसमें संशोधन किया गया था.

ओटीपी बेस्ड होगा सत्यापन

काउंसेलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को कहा गया है कि वे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर साथ लेकर आएं, उसपर ओटीपी जाएगा. ओटीपी सत्यापन होने के बाद ही काउंसलिंग शुरू हो सकेगी. साथ ही बीपीएससी के वेबसाइट से डाउनलोड किये गये वाटरमार्क वाले कागजात और अन्य मूल प्रमाणपत्र साथ लेकर आने को कहा गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कुल इतने पदों के लिए होगी काउंसलिंग 

प्राथमिक स्तर: 21,911 पद

उच्च प्राथमिक स्तर: 16,989 पद

TGT: 15,250 पद

PGT: 12,195 पद

शिक्षा विभाग ने यह भी बताया कि सभी काउंसलिंग तिथियां और टाइम स्लॉट BPSC की वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे, और अभ्यर्थियों को SMS के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा. काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों का नाम टाइम स्लॉट के अनुसार काउंटर पर खोला जाएगा.

ALSO READ: Muzaffarpur News: शिक्षा विभाग ने सभी BEO को दिया सख्त निर्देश, मीटिंग में इस डाटा के साथ हों शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >