एसटीएफ को बड़ी कामयाबी: सीएसपी लूटकांड का टॉप-10 वांछित अपराधी अक्षय कुमार सोनपुर से गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के चर्चित करजा सीएसपी लूटकांड के वांछित अपराधी अक्षय कुमार को बिहार एसटीएफ ने सोनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जानें पूरी खबर।

Muzaffarpur STF Arrest: बिहार पुलिस मुख्यालय के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की विशेष टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसटीएफ की टीम ने मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) लूटकांड के वांछित और जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पिछले काफी समय से इस शातिर अपराधी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी.

करजा थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर की थी 1.72 लाख की लूट

इस सनसनीखेज मामले की शुरुआत पिछले साल 15 मई 2025 को हुई थी. मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में आरोपी अक्षय कुमार ने अपने अन्य आपराधिक सहयोगियों के साथ मिलकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) को निशाना बनाया था. अपराधियों ने वहां मौजूद कर्मियों को हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया था और मौके से 1,72,000 रुपये की नकद राशि लूटकर फरार हो गए थे. इस घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में भारी आक्रोश और खौफ का माहौल था.

सोनपुर रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा गया कुख्यात, दर्ज हैं कई मामले

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी मुजफ्फरपुर से बाहर भागने की फिराक में है. इसी आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनपुर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर छापेमारी की और अक्षय कुमार को दबोच लिया. गिरफ्तार अभियुक्त मूल रूप से मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर का रहने वाला है और उसके पिता का नाम बिंदा साह है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अक्षय पर मुजफ्फरपुर के करजा और बरूराज थाना में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर मामले दर्ज हैं. पुलिस अब उससे जुड़े अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पूछताछ कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >