Table Tennis Championship: जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन (एमडीटीटीए) के तत्वावधान और 'बिहार टेबल टेनिस एसोसिएशन' के सहयोग से पहली बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है. चार दिवसीय यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 6 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक शहर के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी.
खिलाड़ियों को रैंकिंग सुधारने और प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर
एमडीटीटीए के सचिव पंकज भसीन ने बताया कि इस राज्यस्तरीय चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य बिहार भर के युवा खिलाड़ियों को एक बेहतर प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करना है.
प्रतियोगिता से जुड़े मुख्य बिंदु:
- आयोजन स्थल: जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम, मुजफ्फरपुर.
- तिथि: 6 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक.
- रैंकिंग में फायदा: खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ राज्य स्तर पर महत्वपूर्ण रैंकिंग अंक हासिल करने का मौका मिलेगा.
- स्कूलों को निमंत्रण: स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए जिले के प्रमुख विद्यालयों के प्राचार्यों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है.
प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से सैकड़ों खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: घर का दरवाजा हटाकर चोरी, तीन मोबाइल व 70 हजार नकदी समेत जेवरात गायब, एक पकड़ाया
