बिहार के ऋषभ राज ने बनाया हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम, भारत सरकार से ग्रांट हुआ पेटेंट

बिहार के ऋषभ राज ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की टीम के साथ एक ऐसा हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया है, जो बायोमेट्रिक अटेंडेंस के साथ स्वास्थ्य की निगरानी भी करेगा।

Rishabh Raj Patent: बिहार के युवा तकनीकी विशेषज्ञ ऋषभ राज ने पेटेंट के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की टीम के साथ मिलकर ऋषभ ने एक अनूठा अटेंडेंस बेस्ड हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया है, जिसे भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय ने स्वीकृति दे दी है. यह तकनीक बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के साथ ही व्यक्ति के शरीर के तीन प्रमुख स्वास्थ्य मानकों की रीयल-टाइम निगरानी करेगी.

एक पंच में दर्ज होगी हाजिरी और जांचे जाएंगे 3 हेल्थ पैरामीटर्स

यह आधुनिक तकनीक रोजाना की अटेंडेंस प्रक्रिया को स्वास्थ्य जांच से जोड़ती है. जैसे ही कोई छात्र या कर्मचारी अटेंडेंस के लिए पंच करेगा, यह सिस्टम तुरंत जांचेगा:

  • ब्लड प्रेशर (BP): रक्तचाप के स्तर की सटीक जानकारी.
  • हार्ट रेट (Heart Rate): दिल की धड़कन और अचानक होने वाली समस्याओं की पहचान.
  • बॉडी टेम्परेचर: शरीर के तापमान की तात्कालिक निगरानी.

अचानक होने वाली जानलेवा बीमारियों से बचाएगा सिस्टम

यह डिवाइस कई दिनों के आंकड़ों का विश्लेषण कर व्यक्ति का बेसलाइन हेल्थ पैटर्न तैयार करेगा. पैटर्न में कोई असामान्यता दिखने पर यह तुरंत अलर्ट जारी करेगा, जिससे अचानक होने वाले हार्ट अटैक जैसी जानलेवा स्थितियों से बचाव संभव होगा. यह तकनीक स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और कॉरपोरेट दफ्तरों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी.

रांटी गांव के लाल ने चमकाया बिहार का नाम

बिहार के मधुबनी जिले के रांटी गांव निवासी ऋषभ राज ने इस प्रोजेक्ट को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ विकास वासन और डॉ सचिन कलसी के नेतृत्व में पारस गुप्ता व विकास शर्मा के साथ विकसित किया है. गौरतलब है कि ऋषभ के नाम खुद 27 पेटेंट दर्ज हैं, जबकि वे 150 से अधिक पेटेंट में अपना योगदान दे चुके हैं.

ये भी पढ़ें: रेलवे परीक्षा में फर्जीवाड़ा: भाई की जगह परीक्षा देने पहुंचा सॉल्वर रंगे हाथों गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >