Bihar Politics: 'लालू के बाद अब तेजस्वी का झोला ढोने लगे', प्रशांत किशोर कांग्रेस से बोले- दम है तो अकेले चुनाव लड़ कर दिखाए

Bihar Politics: जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर ने कांग्रेस और तेजस्वी यादव पर सवाल उठाया है. उन्होंने राहुल गांधी को अकेले बिहार में चुनाव लड़ने की चुनौती दी.

Bihar Politics: जनसुराज अभियान के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने रविवार को मुजफ्फरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस और राजद के नेतृत्व पर तीखे प्रहार किए. उन्होंने खासकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को घेरते हुए कई कड़े सवाल उठाए.

तेजस्वी के पीछे झोला ढोने वालों की कतार

प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि अब राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत खराब है, तो कई लोग तेजस्वी यादव के पीछे झोला उठाने में जुट गए हैं. उन्होंने तर्क दिया कि ये वही लोग हैं जो किसी विचारधारा के नहीं, बल्कि अवसरवाद की राजनीति के प्रतीक बन चुके हैं.

कांग्रेस को चुनौती

प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा, “अगर कांग्रेस में वाकई दम है, तो बिहार में अकेले चुनाव लड़कर दिखाए.” उन्होंने राहुल के प्रसिद्ध नारे डरो मत पर तंज करते हुए कहा, “हम भी राहुल गांधी से कहते हैं, डरो मत, अकेले आओ मैदान में.”

अंबेडकर के अपमान पर चुप्पी पर सवाल

प्रशांत किशोर ने लालू यादव की उस तस्वीर की भी चर्चा की जिसमें वे डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के सामने पांव पसारकर बैठे दिखे थे. किशोर ने पूछा कि आखिर इस पर कोई बयानबाजी या माफी क्यों नहीं आई?

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

रेवंत रेड्डी से मांगा जवाब

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा बिहारियों को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान पर भी प्रशांत किशोर ने कांग्रेस से जवाब मांगा. उन्होंने कहा, “अगर कांग्रेस नेताओं को लगता है कि बिहारियों का डीएनए मजदूरी करना है, तो फिर चुनाव के वक्त बिहार में वोट क्यों मांगते हो? जाओ, तेलंगाना में वोट मांगो.”

इसे भी पढ़ें: बिहार में मानसून की एंट्री पर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने दिया बड़ा अपडेट, 40 पार पारा से मिलेगी राहत

सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान

प्रशांत किशोर ने यह भी ऐलान किया कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हर सीट से दो-दो संभावित प्रत्याशी चयनित किए गए हैं और वे स्वयं अपने क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं. उम्मीदवार बनने के लिए लोगों से 21000 रुपये लेकर नामांकन प्रक्रिया चलाई जा रही है.

किशोर ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी केवल उन्हीं लोगों को उम्मीदवार बनाएगी जो किसी राजनीतिक दल से पहले नहीं जुड़े रहे हों और जो जनसुराज आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हों. उन्होंने दावा किया कि 90% टिकट ऐसे ही लोगों को दिए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >