बिहार पुलिस रेडियो एएसआई परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 केंद्रों पर पटना से सीधे नजर रखेंगे सीसीटीवी

बिहार पुलिस रेडियो में सहायक अवर निरीक्षक (ASI) पद के लिए परीक्षा आज 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी. मुजफ्फरपुर में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. पटना से लाइव सीसीटीवी निगरानी होगी.

Bihar Subordinate Police:बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा बिहार पुलिस रेडियो में सहायक अवर निरीक्षक (ASI) पद के लिए 22 जुलाई को परीक्षा आयोजित की जाएगी.मुजफ्फरपुर जिले में इसके लिए 24 केंद्र बनाए गए हैं.सोमवार को जिला प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा की.परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी,जिसके लिए सुबह 10:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा.

पटना से लाइव जुड़े रहेंगे सीसीटीवी, मास्क और टोपी हटाने के निर्देश

कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए पहली बार पटना स्थित आयोग कार्यालय से सभी सेंटरों के सीसीटीवी कैमरों को सीधे कनेक्ट किया जाएगा.अभ्यर्थियों के चेहरे पर फोकस करते हुए वीडियोग्राफी होगी.फोटोग्राफी के समय मास्क,टोपी और गमछा हटाने का कड़ा निर्देश दिया गया है.एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ के अलावा किसी सामान की अनुमति नहीं होगी.

अंतिम आधे घंटे में शौचालय जाने पर पूर्ण प्रतिबंध

परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सिटिंग प्लान परीक्षा के दिन ही केंद्र के गेट पर चस्पा किया जाएगा.परीक्षा शुरू होने के बाद अभ्यर्थियों के बाहर निकलने पर रोक रहेगी,जबकि अंतिम 30 मिनट में शौचालय जाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी.अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट के साथ प्रश्नपत्र भी केंद्र पर जमा करना होगा.

ये भी पढ़ें: राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा तोड़े जाने पर भड़का एमसीपीआई (यू), पुनः स्थापना की उठाई मांग



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >