Bihar News: सीएम नीतीश ने बिहार को दी पुलों की सौगात, 1500 करोड़ की लागत से कई जिलों में बनेंगे नए पुल और आरओबी

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को कई नए प्रोजेक्ट मिले हैं. पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सारण समेत कई जिलों में पुल, आरओबी और फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए करीब 1500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है. इन परियोजनाओं से राज्य की कनेक्टिविटी और यातायात सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से बिहार में पुल निर्माण कार्यों को नई दिशा मिली है. बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के खाते में कई नए प्रोजेक्ट जुड़े हैं. अब तक जिन पुलों के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुई है, वह करीब 1,500 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.  इन पुलों के निर्माण से राज्य की कनेक्टिविटी और यातायात सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा.  

पूर्वी चंपारण में लालबकेया नदी पर आरसीसी पुल को मंजूरी  

पूर्वी चंपारण के लालबकेया नदी पर बलुआ गुआबारी के पास 72.34 करोड़ रुपए की लागत से आरसीसी पुल निर्माण की स्वीकृति दी गई है. इसके अलावा, कई जगहों पर रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) के लिए भी मंजूरी मिली है.

मुजफ्फरपुर में 167 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आरओबी  

मुजफ्फरपुर के गोबरसही चौक के पास लेवल क्रॉसिंग संख्या 4ए पर आरओबी निर्माण को स्वीकृति दी गई है, जिस पर 167 करोड़ रुपये खर्च होंगे. नाबार्ड ऋण परियोजना के तहत मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी पर सोडा गोदाम चौक से अहियापुर के बीच आरसीसी पुल का निर्माण किया जाएगा, जिस पर 98.72 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इसके अलावा, 120 करोड़ रुपये की लागत से एक और पुल का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की देखरेख में होगा.

सारण में आरओबी और फुट ओवर ब्रिज का होगा निर्माण  

छपरा में भिखारी ठाकुर ढाला पर नए आरओबी की घोषणा की गई है, हालांकि इसकी लागत तय नहीं हुई है. गड़खा ढाला और रामवगगर ढाला पर भी आरओबी एवं फुट ओवर ब्रिज निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. इन दोनों परियोजनाओं का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम करेगी.

मधुबनी और समस्तीपुर में भी होंगे पुल निर्माण कार्य  

मधुबनी में खजौली रेलवे स्टेशन से जयनगर रेलवे स्टेशन के बीच 178 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी बनेगा. समस्तीपुर के शिवाजी नगर प्रखंड में करेह नदी पर शंकरपुर घाट पर आरसीसी पुल निर्माण को 62 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है.

गंडक नदी पर बनेगा आरसीसी पुल  

खगड़िया जिले में बूढ़ी गंडक नदी पर रहीमपुर एवं खगड़िया बाईपास पथ के बीच 99 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी पुल बनेगा. अलौली प्रखंड में 63 करोड़ रुपये की लागत से एक और आरसीसी पुल निर्माण की स्वीकृति मिली है. सुपौल के सिमराही बाजार में 188 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है.

सीमांचल में भी पुलों को मिली मंजूरी 

किशनगंज में कनकई नदी पर असुराघाट एवं निसंदरा घाट के बीच 48 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण की स्वीकृति दी गई है. अररिया में 115 करोड़ रुपये की लागत से फारबिसगंज-बथनाहा स्टेशन के बीच आरओबी बनेगा. कटिहार में 193 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी निर्माण की स्वीकृति दी गई है.

ALSO READ: New Four Lane: बिहार को एक और फोरलेन की सौगात, पटना को जल्द मिलेगी जाम से मुक्ति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >