Bihar News: मुजफ्फरपुर से पटना जाना हुआ अब और भी आसान, इस बाइपास के निर्माण से मिलेगी सुविधा

Bihar News: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के बीच बन रहे बाइपास के बनने से पटना-हाजीपुर की तरफ से मोतिहारी-सीतामढ़ी और दरभंगा जाने वाले वाहनों को काफी आसानी होगी. इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. जानिए पूरी खबर…

Bihar News: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के बीच बन रहे बाइपास के निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. इस बात की जानकारी जिले में संचालित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में दी गई. बैठक में बताया गया कि बाइपास निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि मालिकों को मुआवजे की राशि का भुगतान भी कर दिया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि अब इस सड़क के निर्माण में तेजी आएगी.

17 किलोमीटर है बाइपास की लंबाई

बता दें, साल 2010 में इस बाइपास सड़क को बनाने का फैसला लिया गया था, लेकिन इसका काम 2012 से शुरू हुआ. इस बाइपास सड़क की कुल लंबाई 17 किलोमीटर है. इसपर एनएचएआई ने करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं. इसके बाद भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामला कोर्ट लंबित होने के कारण करीब तीन-चार साल तक निर्माण कार्य पूरी तरह बंद हो गया. 2021-22 में कोर्ट के आदेश पर अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई और रैयतों को भुगतान किया गया. इसके बाद तेजी से काम दोबारा शुरू हुआ.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बाइपास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में

मुजफ्फरपुर-हाजीपुर बाईपास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. इस बाईपास का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. फिलहाल, कपरपुरा के पास आरओबी पर गर्डर लॉन्चिंग का काम शेष है. इसके अलावा, पकड़ी पकोही के पास बने रहे ओवरब्रिज के एक लेन में भी काम जारी है. इस परियोजना के लिए करीब 36 मौजा में लगभग 124 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है. इसके लिए रैयतों को 199.45 करोड़ रुपये का मुआवजा भी दिया गया है. अब एनएचएआई को इस भूमि का दखल कब्जा भी दिला दिया गया है. बता दें कि इस फोरलेन के बनने से पटना-हाजीपुर की तरफ से मोतिहारी-सीतामढ़ी और दरभंगा जाने वाले वाहनों को रामदयालु-भगवानपुर होकर जाने की आवश्यकता नहीं होगी. वे इस बाइपास से होकर सीधा सदातपुर निकलकर फोरलेन से आगे की ओर जा पाएंगे. उस तरफ से आने वाली गाड़ी भी सीधे पटना-हाजीपुर के लिए निकल सकेंगी.

ALSO READ: PMCH Hostel Case: चाणक्य हॉस्टल में अगलगी मामले में CBI की इंट्री, इन छात्रों से होगी पूछताछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >