Bihar Flood Alert: नेपाल में भारी बारिश से बिहार में मच सकती है तबाही, नदियां उफनाई, इन जिलों के लिए अलर्ट…

Bihar Flood Alert: बिहार में मानसून पूरी तरह से दस्तक दे चुका है. ऐसे में नेपाल में भी झमाझम बारिश हो रही है. जिसका असर उत्तर बिहार पर देखने के लिए मिल रहा है. दरअसल, बागमती के साथ कई नदियां उफन आई है. जिसके बाद बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है.

Bihar Flood Alert: बिहार के सभी जिलों में मानसून एक्टिव हो गया है. कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में नेपाल में भी रूक-रूक कर झमाझम बारिश हो रही है. इसका असर उत्तर बिहार में देखने के लिए मिल रहा है. दरअसल, बागमती सहित कई नदियां उफन आई है. इसके साथ ही नदियों के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि हो रही है. बागमती की दक्षिणी उपधारा में पानी का दबाव बढ़ने से अतरार घाट पर चचरी पुल बह गया. जिसके बाद जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया.

इन जिलों में मंडराया खतरा…

दरअसल, संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की गई. बता दें कि, सिर्फ मुजफ्फरपुर ही नहीं बल्कि शिवहर, सीतामढ़ी और समस्तीपुर में भी नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. मालूम हो कि, मानसून के वक्त बिहार के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगता है. लोग अपना ही घर छोड़ने के लिए मजबूर हो जाते हैं. जिसके कारण कई परेशानियां लोगों को झेलनी पड़ती है. इधर, बागमती नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है.

जिला प्रशासन हुआ अलर्ट

जानकारी के मुताबिक, पानी के दबाव के कारण कटरा-पहसौल-यजुआर मुख्य मार्ग में बकुची स्थित बागमती नदी पर बने पीपा पुल का दक्षिणी भाग कई भागों में बंट गया. हालांकि, मरम्मती के बाद आवागमन जारी हो पाया. तो वहीं, संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए और उससे निपटने के लिए जिला प्रसासन की ओर से तैयारी कर ली गई है. बता दें कि, मानसून के शुरूआत से पहले ही सीएम नीतीश कुमार ने भी समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को अलर्ट किया था. तमाम तैयारियों पर नजर रखने का आदेश दिया गया था. तो वहीं, अब प्रशासन अलर्ट है.

Also Read: Bridge In Bihar: देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, दियारा से पटना बस 5 मिनट में पहुंचेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >