Bihar Crime: नकली पिस्टल दिखाकर तीन दरिंदों ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में तीन युवकों ने नकली पिस्टल के बल पर एक युवती के साथ गंदा काम किया. वारदात का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. आरोपियों ने पीड़िता को धमकी भी दी कि यदि वो इसके बारे में किसी को भी बताती है तो वे उसे गोली मार देंगे. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन लड़कों ने एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. आरोपियों ने नकली पिस्टल दिखाकर युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. वारदात को अंजाम देने के दौरान तीनों आरोपी इसका वीडियो भी बनाया. बाद में इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. साथ ही पीड़िता को धमकाया कि अगर किसी को इसकी जानकारी दी तो गोली मारकर उसकी हत्या कर देगा. हालांकि, लड़की ने घर पहुंचने के बाद पूरे मामले की जानकारी अपनी मां को दी.

टॉयलेट के लिए गई थी बाहर

पीड़िता की मां के अनुसार, उनकी बेटी मंगलवार की रात दो बजे टॉयलेट करने लिए बाहर निकली थी. इसी दौरान पहले से घर के बाहर तीन दरिंदे मौजू थे. तीनों ने उसे दबोच लिया. बेटी को पिस्टल का भय दिखाकर पास की झाड़ी में ले गए और वारदात को अंजाम दिया. साथ ही इसका वीडियो बना लिया. घटना के बाद बेटी जब घर वापस लौटी तो उसने पूरी वारदात हमसे शेयर किया. जान से मारने की बात भी बताई.

दो आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद बुधवार की सुबह पीड़िता को लेकर उसकी मां थाने पहुंची और तीनों आरोपियों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया. आवेदन में पीड़िता की मां ने आरोपियों की पहचान भी बताई है. उन्होंने मिथुन कुमार, राजा कुमार और मनीष कुमार को आरोपी बनाया है. प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद लड़की को मेडिकल के लिए SKMCH भेज दिया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार दोपहर में दो आरोपियों राजा और मिथुन को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस अधिकारी का बयान

ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने मामले को लेकर बताया कि आरोपियों ने देर रात पीड़िता को उठाया था, तब एक हाथ में पिस्टल था. आरोपियों के फोन से बरामद कुछ तस्वीरों में एक आरोपी पीड़िता को पिस्टल दिखाकर धमकाता दिख रहा है. जब पिस्टल की बरामदगी की गई तो वो नकली निकला. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. तीसरा आरोपी अभी फरार है. उसकी गिरफ्तार के लिए छापेमारी जारी है.

ALSO READ: Bihar News: वरमाला के दौरान फोटो खींचने के लिए जमकर मारपीट, दूल्हे के 3 रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >