Bihar Crime: 24 लाख के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, होली पर दो जिलों में खपाने का था प्लान

Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल पुलिस ने जांच के दौरान एक युवक को 21 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. गांजे की कीमत 24 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने जंक्शन पर जवानों की संख्या बढ़ा दी है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने जंक्शन पर होली को देखते हुए जांच अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में रेल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जांच के दौरान एक युवक को संदेह के आधार पर तालाश ली गई. तलाशी में युवक के पास से 24 लाख रुपए का गांजा बरामद किया गया है. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही अन्य तस्करों की पहचान में जुट गई है. गिरफ्तार युवक की पहचान मोतिहारी जिला के राजेपुर थाना क्षेत्र के सुमित कुमार के रूप में की गई है. रेल पुलिस ने जंक्शन पर पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी है. 

मुजफ्फरपुर और मोतिहारी के बीच खपाने का था प्लान

पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली कि युवक 21 किलो गांजा को खास तरीके से पैक कर ला रहा था और उसे मुजफ्फरपुर और मोतिहारी के अलग-अलग जगहों में खपाने की प्लानिंग कर रहा था. गिरफ्तार के तुरंत बाद सुमित कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 

गिरफ्तार तस्कर के साथ रेल पुलिस

आरोपी से जारी है पूछताछ

रेल थाना प्रभारी ने मामले को लेकर कहा कि रेलवे स्टेशन पर की गई चेकिंग के दौरान हमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है. साथ ही रेल पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक से पूछताछ जारी है. पता लगाया जा रहा है कि गांजा की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और तस्करों का नेटवर्क कितना विस्तृत है. रेल पुलिस ने यह भी कहा कि होली के मौके पर दूसरे राज्यों से बिहार लौटने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशनों पर विशेष कदम उठाए गए हैं.

ALSO READ: Baba Bageshwar: 700 साल पुराने मठ में ‘बाबा बागेश्वर’ सुनाएंगे हनुमंत कथा, कभी प्रभु श्रीराम और मां सीता ने किया था विश्राम

ALSO READ: Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने RJD सुप्रीमो लालू यादव को घेरा, बोले- कुछ भी नहीं थे लालू…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >