Bihar Crime: कांटी हाजत में युवक की हुई मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, थानेदार समेत तीन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Bihar Crime: कांटी हाजत में युवक की हुई मौत मामले में थानेदार समेत तीन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रभारी थानेदार पुरुषोत्तम यादव खुद इस केस की जांच करेंगे.

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना हाजत में हुए बाइक लूट व आर्म्स एक्ट के आरोपी युवक आनंद कुमार उर्फ शिवम की मौत मामले में थानेदार सुधाकर पांडेय समेत तीन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. शिवम की मां रिंकू देवी के लिखित शिकायत पर यह एफआईआर नौ फरवरी को दर्ज की गयी है. इसमें थानेदार के अलावा दारोगा एसके सिंह व थाने के प्राइवेट मुंशी सह चालक रघु पासवान को नामजद आरोपी बनाया है. प्रभारी थानेदार पुरुषोत्तम यादव खुद इस केस की जांच करेंगे.

जानें पूरा मामला

प्राथमिकी में रिंकू देवी ने बताया है कि उसके पुत्र आनंद कुमार उर्फ शिवम को तीन फरवरी की रात 10:30 बजे कांटी थानेदार व उनकी टीम उठाकर ले गयी. उसको कहा गया कि अगले दिन थाने में आकर मिलो. अगले दिन चार फरवरी को जब वह थाना पहुंची तो देखा कि उसका बेटा हाजत में बैठा हुआ है. नजदीक गयी तो बेटा ने कहा कि बड़ा बाबू समेत अन्य कर्मियों के द्वारा उसको बुरी तरह से मारा पीटा गया है. जब वह थानेदार से मिलने गयी तो उसको डांटकर भगा दिया गया. वह पांच फरवरी को और लोगों के साथ थाने पर गयी.

मृतक की मां ने लगाया गंभीर आरोप

थानेदार व दारोगा एसके सिंह उसको बेइजत करके थाने से भगा दिया. मेरे पुत्र को काफी देर शाम में कोर्ट ले जाया गया. फिर, शाम में उसको वापस लाकर हाजत में बंद कर दिया गया. छह फरवरी की सुबह में किसी ने सूचना दिया कि आपके पुत्र की हत्या करके शव को थाना के हाजत में लटका दिया गया है. जब वह थाने पर आई तो देखा कि उसका पुत्र की हत्या की जा चुकी थी. उसे पूर्व विश्वास है कि थानेदार सुधाकर पांडेय, दारोगा एसके सिंह और थाने का प्राइवेट मुंशी इस घटना में शामिल है.

Also Read: Bihar Crime: नवादा में अपराधियों ने पीट-पीट कर की युवक की हत्या, फिर शव को शोभिया नदी में फेंका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >