Bihar Crime: दाखिल-खारिज को लेकर महिला को अकेले में बुलाने का आरोप, CO-राजस्व कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड में सीओ महेंद्र शुक्ला और राजस्व कर्मचारी अनुज कुमार पर जमीन दाखिल खारिज में गड़बड़ी और महिला से अकेले मिलने की मांग का आरोप लगा है. साथ ही, सीओ दोहरे हत्याकांड की जांच के घेरे में भी हैं. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड के सीओ महेंद्र शुक्ला और राजस्व कर्मचारी अनुज कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इन पर जमीन के दाखिल खारिज में गड़बड़ी करने और महिला से अकेले मिलने की मांग करने का आरोप है. मामला सदर थाना क्षेत्र के खबरा का है, जहां निवासी मुकेश शर्मा की पत्नी काजल देवी ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया था. 

सीओ से अकेले मिलने को कहा

काजल का आरोप है कि उसने खबरा में एक डेसिमल जमीन खरीदी थी और दाखिल खारिज के लिए आवेदन दिया था, जिसे सीओ ने पेंडिंग कर दिया. राजस्व कर्मचारी अनुज कुमार ने काजल देवी को सीओ से अकेले मिलने की सलाह दी थी. जब काजल देवी ने ऐसा नहीं किया तो दाखिल खारिज का आवेदन बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया गया.

दोहरे हत्याकांड में भी जांच के घेरे में सीओ

मुशहरी सीओ महेंद्र शुक्ला दोहरे हत्याकांड की जांच में भी घिरे हैं. जिला स्कूल के पास प्रॉपर्टी डीलर मो. जावेद और राजू शाह की हत्या के मामले में पुलिस ने 30 से अधिक लोगों से पूछताछ की है. जावेद के स्कूटी और कार्यालय से सरकारी दस्तावेज मिलने के बाद कई राजस्व कर्मियों से पूछताछ हुई. सीओ महेंद्र शुक्ला पर आरोप है कि उसने कार्यालय से गोपनीय दस्तावेज जावेद के कार्यालय में पहुंचाए. सदर थाना अध्यक्ष अश्मित कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है.

ALSO READ: Bihar Crime: मधुबन में दो नवविवाहिताओं के मर्डर ने मचाई सनसनी, दोनों के ससुराल वाले फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >