सिर के तीन टुकड़े, आंखें लटकी हुईं और सड़ा-गला शव, 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या

Bihar Crime: बिहार में एक मासूम बच्चे का शव क्षत-विक्षत स्थिति में मिला है. मासूम के सिर के तीन टुकड़े गए गए. शव की हालत एकदम खराब थी. मृतक 23 अप्रैल से लापता बताया जा रहा था. गांव वालों ने खेत में उसका शव देखा. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है. जिले के औराई में एक 5 साल के मासूम बच्चे का शव कई टुकड़ों में मिला है. सिर के तीन टुकड़े मिले, आंखें लटकी हुईं थी, बॉडी सड़ गई थी. मृत बच्चे की पहचान औराई थानाक्षेत्र के सरहंचिया गांव के रहने वाले शंभू सहनी के बेटे अमन कुमार के रूप में की गई है. मृतक के पिता शंभु सहनी ने बेटे की हत्या कर शव खेत में फेंकने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर गांव के आठ लोगों को नामजद किया है. 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जानकारी के अनुसार, सोमवार को चौर में घास काट रहे ग्रामीणों ने बच्चे के शव को सड़ी-गली स्थिति में देखकर शोर मचाया. परिजनों ने कपड़ों से उसकी पहचान की. इसके बाद आक्रोशित लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. लोगों के आक्रोश को देखते हुए डीएसपी शहरेयार अख्तर, कटरा इंस्पेक्टर, दारोगा रोशन मिश्रा, बेदौल ओपी प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया. एफएसएल की टीम बुलाकर जांच करायी गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया. 

दारोगा ने क्या बताया?

दारोगा मनोज सिंह ने बताया कि घटना को लेकर और अधिक जानकारी जुटायी जा रही है. मृतक बच्चे का पैर काट दिया गया था. पहचान छुपाने के लिए शव को तेजाब से जलाने की आशंका है. इससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा गया.

23 अप्रैल से था लापता

बता दें, मृतक अमन दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर पर था. पिता शंभु सहनी ठेकेदार हैं. बीते 23 अप्रैल की शाम सात बजे से अमन लापता बताया जा रहा था. सोमवार को उसकी लाश मिली है.

ALSO READ: Good News: बिहार में कैंसर मरीजों के लिए अच्छी खबर, 6 जिलों में खुलने जा रहा डे केयर सेंटर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >