छह घंटे बंद रही बीबीगंज रेलवे गुमटी

छह घंटे बंद रही बीबीगंज रेलवे गुमटी

=रोड और ट्रैक मेंटेनेंस के कार्य कराये गये, 7 दिसंबर तक गुमटी रहेगी बंद

=गोबरसही व ब्रह्मपुरा गुमटी संग भगवानपुर ब्रिज पर दोपहर बाद रही भीड़

मुजफ्फरपुर.

मुजफ्फरपुर-रामदयालु नगर के बीच बीबीगंज गुमटी, सात दिसंबर तक दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी. शुरुआत बुधवार को हो गयी. रेलवे की तरफ से दोनों तरफ बैरिकेडिंग व सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर निर्माण शुरू हुआ. इससे दोपहर से शाम तक माड़ीपुर से बीबीगंज रोड के रास्ते एनएच से आने व जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई. जानकारी के अभाव में कई गाड़ियां गुमटी तक पहुंचने के बाद लौटीं. बता दें कि ट्रैक मेंटेनेंस व रोड निर्माण के कारण रेलवे आवागमन को रोजाना छह घंटे तक बंद रखने का फैसला लिया है. इससे पूर्व गोबरसही गुमटी को बंद कर मेंटेनेंस के काम हुए थे. दूसरी ओर बीबीगंज गुमटी बंद होने से ब्रह्मपुरा व गोबरसही गुमटी पर दोपहर के बाद काफी भीड़ रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >