बेला गोली कांड के आरोपित शिवशेख को मिली जमानत

बेला गोली कांड के आरोपित शिवशेख को मिली जमानत

मुजफ्फरपुर.

बेला गोली कांड में जेल मे बंद मनियारी थाना के पुरुषोत्तमपुर निवासी शिवशेख रंजन को कोर्ट से जमानत मिल गयी है. निचली अदालत से जमानत आवेदन खारिज होने के बाद उसने जिला जज की अदालत में नियमित जमानत के लिए पांच अक्टूबर को अर्जी दाखिल की थी.बता दें कि महिला कंप्यूटर ऑपरेटर संस्कृति वर्मा पर 25 जून को हत्या के लिए सुपारी शूटर ने बेला फेज वन इलाके में गोली मारी थी. उसके तीन गोलियां लगी थी. बाइक सवार तीन शूटर ने उसकी स्कूटी को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >