बिहार बीएड दाखिले के लिए अंतरिम कार्ययोजना तैयार, 18 अगस्त तक पूरी होगी प्रक्रिया

राज्य के बीएड कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया का अंतिम चरण 18 अगस्त तक पूरा हो जाएगा. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने चौथे, पांचवें और छठे चरण के लिए अंतरिम कार्ययोजना तैयार कर ली है. इसमें पूर्व में दाखिला नहीं ले पाने वाले अभ्यर्थियों को भी मौका दिया जाएगा.

Bihar Bed Admission: सीईटी-बीएड-2026 के तहत राज्य भर के बीएड कॉलेजों में तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया जारी है. तीसरे चरण में आवंटित अभ्यर्थियों को 27 जुलाई तक दाखिला ले लेना है. इस बीच नोडल केंद्र बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (मुजफ्फरपुर) ने आगे के चौथे, पांचवें और छठे चरण के नामांकन के लिए अंतरिम कार्ययोजना तैयार कर ली है. इसके तहत कॉलेज आवंटन से लेकर दाखिले तक का शेड्यूल तय किया गया है. 18 अगस्त को अंतिम चरण के साथ बीएड नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी.

चौथे, पांचवें और छठे चरण की संभावित समय-सारणी

तीसरे चरण के बाद खाली सीटों का डेटा अपडेट किया जाएगा. इसके बाद अगले चरणों की प्रक्रिया इस प्रकार होगी:

  • चौथा चरण: रिक्त सीटों पर 28 से 30 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेज प्रेफरेंस एडिट करने का मौका मिलेगा. 3 से 5 अगस्त तक पार्ट फी का भुगतान होगा तथा 3 से 6 अगस्त तक नामांकन कराया जा सकेगा.
  • पांचवां चरण: 10 अगस्त से शुरुआत होगी, 11 तक पार्ट फी भुगतान होगा और 12 अगस्त तक नामांकन लिया जाएगा.
  • छठा (अंतिम) चरण: 14 से 18 अगस्त तक नामांकन की प्रक्रिया संचालित की जाएगी.

पूर्व में दाखिला न लेने वालों को भी मिलेगा मौका

पहले, दूसरे और तीसरे चरण में कॉलेज आवंटन के बाद भी नामांकन न ले पाने वाले अभ्यर्थियों को अपने आवेदन को एडिट करने का अवसर दिया जाएगा. इसके साथ ही जिन अभ्यर्थियों का नाम अब तक मेधा सूची में नहीं आया है, वे भी कॉलेज का विकल्प बदल सकेंगे. बता दें कि तीसरे चरण में 7500 अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किया गया है, जबकि दूसरे चरण तक राज्य भर के कॉलेजों में 26,669 अभ्यर्थी दाखिला ले चुके हैं.

राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि यह एक अंतरिम प्लानिंग है और तीसरे चरण का दाखिला पूरा होने के बाद इसी शेड्यूल के अनुसार आगे की प्रक्रिया संपन्न होगी.

ये भी पढ़ें:मनियारी के हरपुर बलड़ा में किसान का सिंचाई मोटर चोरी, फसलों पर मंडराया संकट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >