बिहार की पहली बज्जिका फिल्म 'बउआ' का ऐलान, अपनी बोली और संस्कृति को मिलेगी नई पहचान

एडमा ग्रुप मुजफ्फरपुर में पहली बज्जिका फिल्म 'बउआ' का निर्माण कर रहा है. 21 जुलाई से शुरू होने वाली इस फिल्म का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ समाज को सकारात्मक संदेश देना और बज्जिका भाषा को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है.

Muzaffarpur News: एडमा ग्रुप की ओर से पहली बज्जिका फिल्म 'बउआ' का निर्माण किया जा रहा है. शुक्रवार को तिलक मैदान स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में फिल्म के निर्माता सुबोध कुमार ने इसकी आधिकारिक घोषणा की. उन्होंने बताया कि फिल्म पूरी तरह पारिवारिक होगी और इसमें परिवार तथा समाज का वास्तविक चित्रण किया जाएगा. फिल्म का शुभ मुहूर्त 21 जुलाई को होगा, जिसके बाद इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी.

Film News: समाज और संस्कृति को मिलेगी नई पहचान

फिल्म के निर्माता सुबोध कुमार ने कहा कि फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक संदेश देना भी है. फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि यदि कोई व्यक्ति वास्तव में समाज का विकास चाहता है तो उसे बाहर नौकरी करने के बजाय अपने क्षेत्र को ही कर्मभूमि बनाना चाहिए. इसी सोच के साथ फिल्म की कहानी तैयार की गई है.

बज्जिका भाषा को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

फिल्म के निर्देशक अभिकांत कुमार और रोनित रंजन ने कहा कि सिनेमा समाज का आईना होता है. उन्होंने बताया कि इस फिल्म के माध्यम से बज्जिका भाषा, संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा. फिल्म को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में भी भेजने की योजना है.

बिहार के कलाकार निभाएंगे प्रमुख भूमिका

निर्माताओं ने बताया कि फिल्म में सभी कलाकार बिहार के होंगे. इससे स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और क्षेत्रीय सिनेमा को भी मजबूती मिलेगी. 21 जुलाई को शुभ मुहूर्त के साथ फिल्म की शूटिंग का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा.

प्रेसवार्ता में रहे मौजूद

प्रेसवार्ता में बसंत कुमार, विवेक, आनंद कुमार सिंह, अरुण कुमार, अमित जायसवाल, अशोक सिंह, अमोद कुमार तथा कलाकार सतीश सहनी सहित कई लोग उपस्थित रहे. सभी ने बज्जिका फिल्म निर्माण की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया.

यह भी पढ़ें: लहरिया कट बाइक चलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, थानेदार की गाड़ी के सामने कर रहे थे स्टंट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

पिछले दो दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय. कला-संस्कृति, बाजार, लाइफस्टाइल और सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. तथ्यों की शुद्धता, निष्पक्षता और खोजी पत्रकारिता इनकी लेखनी की मुख्य पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >