बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर (फेज-1) के लिए 6.19 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति, 2 करोड़ की पहली किस्त जारी

मुजफ्फरपुर के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर (फेज-1) के लिए 6.19 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है. इसके साथ ही 2 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है, जिससे कॉरिडोर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा.

Baba Garibnath Corridor: श्रावणी मेले की शुरुआत से ठीक पहले मुजफ्फरपुर और बाबा गरीबनाथ के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. पर्यटन विभाग ने बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर (फेज-1) परियोजना के लिए 6,19,30,000 रुपये (छह करोड़ 19 लाख 30 हजार रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है. इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पहली किस्त के रूप में दो करोड़ रुपये की निकासी व व्यय की मंजूरी दे दी गई है.

टेंडर प्रक्रिया जल्द, एक साल में पूरा होगा निर्माण कार्य

पर्यटन विभाग की टीम और डीएम कुमार गौरव के स्थलीय निरीक्षण के महज 15 दिनों के भीतर राशि जारी की गई है. परियोजना का कार्यान्वयन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम करेगा, जिसके लिए 12 महीने का लक्ष्य रखा गया है. टेंडर प्रक्रिया शुरू होकर दो से ढाई महीने में काम प्रारंभ होने की संभावना है.

कॉरिडोर योजना के तहत होंगे ये प्रमुख विकास कार्य

मंदिर का फसाड निर्माण: बाबा गरीबनाथ मंदिर के मुख्य द्वार/फेस को भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा.

  • साहू पोखर का कायाकल्प: ऐतिहासिक साहू पोखर का समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण होगा.
  • श्रद्धालु सुविधाएं: भव्य प्रवेश द्वार, आधुनिक शौचालय और मंदिर परिसर का साइट डेवलपमेंट किया जाएगा.
  • सख्त निगरानी: कार्यकारी एजेंसी को प्रतिमाह निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ और वीडियो के साथ देनी होगी.

पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि कॉरिडोर बनने से बाबा धाम की भव्यता बढ़ेगी और मुजफ्फरपुर धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा.

ये भी पढ़ें: मोतिहारी-मुजफ्फरपुर NH-28 पर चलती कार में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात कुमार

प्रभात कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >