बारिश के शुरू होते ही कई इलाकों की बत्ती गुल

बारिश के शुरू होते ही कई इलाकों की बत्ती गुल

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बिजली के मेंटेनेंस को लेकर प्रतिदिन दो से चार फीडर की बिजली तीन से चार घंटे के लिए बंद की जाती है. बावजूद इसके हल्की बारिश में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा जाती है. शहरी क्षेत्र में वैसे कोई बहुत तेज बारिश नहीं हुई और ना तेज हवा थी. बावजूद इसके बारिश के शुरू होते ही शहर के इलाकों में अंधेरा छा गया. बारिश समाप्त होने के बाद भी एक से दो घंटे तक कई इलाकों में बिजली की आवाजाही लगी रही. वहीं बारिश के कारण अचानक से बिजली के लोड में काफी गिरावट आयी. देर रात शहर से सटे दोनों ग्रिड पर बिजली लोड 80 मेगावाट से घटकर 60 मेगावाट के करीब आ गया. शहर में बिजली की आवाजाही से देर रात तक उपभोक्ता परेशान रहे. ग्रामीण इलाकों में तो पूरी तरह से ब्लैक आउट की स्थिति हो गयी. ग्रामीण इलाकों की हालत बहुत ही खराब बीते कई दिनों से रह रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KUMAR GAURAV

KUMAR GAURAV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >