उज्जैन में डॉ. विजय की पुस्तक ”अनेकांत, अहिंसा और अपरिग्रह” को मिला पुरस्कार

‘Anekant, Ahimsa and Aparigraha’ received the award

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में एलएस कॉलेज के लिए गौरव का क्षण आया है. कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार को उनकी महत्वपूर्ण पुस्तक अनेकांत, अहिंसा और अपरिग्रह ” के लिए रायबहादुर डॉ. हीरालाल राय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान उन्हें मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ दर्शन परिषद् के 21वें अधिवेशन के दौरान महाकाल की नगरी उज्जैन में प्रदान किया गया. यह दो दिवसीय अधिवेशन 5-6 अक्तूबर अंकित ग्राम सेवा आश्रम के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित हुआ. डॉ. विजय कुमार को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अर्पण श्रीवास्तव, परिषद के अध्यक्ष प्रो. भरत कुमार तिवारी और परिषद के सचिव प्रो. श्रीकांत मिश्र ने दिया. इस अवसर पर देशभर के कई दर्शनशास्त्रियों ने डॉ. विजय कुमार को बधाई दी. इनमें अखिल भारतीय दर्शन परिषद के अध्यक्ष प्रो. अंबिकादत्त शर्मा (सागर), उपाध्यक्ष डॉ. जयंत उपाध्याय (वर्धा), डॉ विवेक पाण्डेय (वाराणसी), प्रो. सरोज कुमार वर्मा (मुजफ्फरपुर), विभागाध्यक्ष प्रो. निखिल कुमार, प्रो. श्यामरंजन सिंह, प्रो. सुनील कुमार सिंह, डॉ रमेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ. पयोली, डॉ. कमलेश कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >