सकरा में ट्रेन से कट कर अज्ञात महिला की मौत

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के ढोली एवं सीहो रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर अज्ञात महिला की मौत हो गयी.

सकरा़ मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के ढोली एवं सीहो रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर अज्ञात महिला की मौत हो गयी. घटना की सूचना ट्रेन के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को दी. इसके बाद स्टेशन मास्टर की सूचना पर रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रेल पुलिस के अनुसार, महिला रेललाइन पार कर रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रही अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गयी, जिससे महिला कट गयी़ शव दो टुकड़ों मे बंट गया है. देर शाम तक शव की पहचान नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >