चर्लापल्ली से मुजफ्फरपुर के लिए खुली अमृत भारत स्पेशल

Amrit Bharat Special opened from Charlapalli to Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर.

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे ने एकतरफा अमृत भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया.यह विशेष ट्रेन दो अक्तूबर को चर्लापल्ली से मुजफ्फरपुर के लिए चलायी गयी. इसे 07294 से चलाया जा रहा है. यही गाड़ी 29 अक्तूबर को उद्घाटन स्पेशल के रूप में 05253 नंबर से मुजफ्फरपुर से चर्लापल्ली के लिए चली थी. इस ट्रेन का नियमित परिचालन अक्तूबर से शुरू होगा. जिसमें मुजफ्फरपुर-चर्लापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक (15293) मुजफ्फरपुर से 14 अक्टूबर से अगले आदेश तक चलेगी. चर्लापल्ली मुजफ्फरपुर अमृत भारत एक्सप्रेस (15294) चर्लापल्ली से 16 अक्तूबर से अगले आदेश तक चलेगी. ट्रेन नंबर 15293 मुजफ्फरपुर से सुबह 10:40 बजे खुलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >