अमित शाह का 14 मई को शहर में रोड शो, तैयारी में जुटे भाजपाई

Amit Shah's road show in the city

मुजफ्फरपुर. गृहमंत्री अमित शाह 14 मई को शहर में रोड शो कर एनडीए भाजपा प्रत्याशी राजभूषण चौधरी निषाद के लिए वोट मांगेंगे. इसके लिए जिला भाजपा टीम तैयारी में जुट गयी है. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी की सभा स्थल में भी परिवर्तन किया जा रहा है. पीएम की सभा पूर्व में मोतीपुर में प्रस्तावित था. लेकिन अब इसे शहर से सटे पताही हवाई अड्डा पर करने का विचार चल रहा है. इसके लिए सर्वे चल रहा है. हालांकि इस पर एक दो दिन में अंतिम रूप से निर्णय होगा. पीएम की इससे पहले भी पताही एयरपोर्ट पर सभा हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >