एमआइटी में एलुमनाई मीट सितंबर में, विदेश से आएंगे पूर्ववर्ती छात्र

एमआइटी में एलुमनाई मीट सितंबर में, विदेश से आएंगे पूर्ववर्ती छात्र

कॉलेज के स्थापना दिवस के मौके पर होगा कार्यक्रम का आयोजन मुजफ्फरपुर. एमआइटी के स्थापना दिवस पर 25 सितंबर को एलुमनाई मीट का भी आयोजन किया जाएगा. कॉलेज ने तिथि निर्धारित कर दी है. आयोजन को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गयीं हैं. इस आयोजन में 1974 बैच के पूर्ववर्ती छात्र शामिल हाेंगे. वहीं देश के विभिन्न हिस्सों के साथ ही विदेश में बेहतर काम कर रहे एलुमनाई भी हिस्सा बनेंगे. उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा.स्थापना दिवस समारोह को भव्य तरीके से मनाने के लिए एलुमनाई मीट को भी इससे जोड़ा गया है. इसके लिए कमेटी गठित कर दी गई है. कॉलेज के प्राचार्य सह एमआईटी एलुमनी एसाेसिएशन के संरक्षक डाॅ एमके झा की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है. एनआइटी दुर्गापुर के चेयरमैन प्राे.अरविंद चाैबे को चेयरमैन बनाया गया है. वहीं माता वैष्णाे देवी यूनिवर्सिटी कटरा के कुलपति प्राे.प्रगति कुमार मेंबर के रूप में कमेटी में शामिल किए गए हैं. इंडियन ऑयल काॅरपाेरेशन बराैनी रिफाइनरी बराैनी के एग्जीक्यूटिव डाइरेक्टर व प्लांट हेड सत्यप्रकाश मेंबर सह कंवेनर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >