रोटरी क्लब ऑफ लिच्छवी की नई कार्यकारिणी गठित, आलोक सिंह और रूपेश कुमार ने संभाला पद

रोटरी क्लब ऑफ लिच्छवी में आलोक सिंह ने अध्यक्ष और रूपेश कुमार ने सचिव का पदभार संभाला। समारोह में नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी गईं और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।

Rotary Club Installation: मिठनपुरा स्थित एक निजी होटल के सभागार में रविवार को रोटरी क्लब ऑफ लिच्छवी का भव्य पदस्थापना समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. मंच का सफल संचालन कुमार प्रीतम ने किया. समारोह में वर्ष 2026-2027 के लिए आलोक सिंह को अध्यक्ष और रूपेश कुमार को सचिव के रूप में विधिवत पदस्थापित किया गया.

कॉलर पहनाकर दी शुभकामनाएं, अतिथियों ने की सराहना

समारोह के दौरान डॉ. विजय कुमार ने आलोक सिंह को और रंधीर कुमार ने रूपेश कुमार को कॉलर पहनाकर उनके सफल कार्यकाल की कामना की. कार्यक्रम में पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव ठाकुर मुख्य अतिथि और असिस्टेंट गवर्नर अजीत अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे. दोनों अतिथियों ने क्लब के सामाजिक कार्यों की सराहना की और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं.

रक्तदान, पौधरोपण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना

नवनियुक्त अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले समय में संस्था द्वारा रक्तदान शिविर, महिलाओं की आत्मसुरक्षा के लिए जूडो-कराटे प्रतियोगिता, नि:शुल्क कंप्यूटर क्लास का संचालन और पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा.

समारोह में ये गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्यों ने नई टीम को बधाई दी. इस दौरान संजीत कुमार कर्ण. मनोज कुमार. सुधीर कुमार. अफरोज आलम अंसारी. वीएन उपाध्याय. शैलेंद्र कुमार शैल. आमोद कुमार और उमाकांत गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: मैथिली परिषद् ने किया उगना मंडपम निर्माण समिति का गठन, तीन अगस्त से कार्य शुरू


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

पिछले दो दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय. कला-संस्कृति, बाजार, लाइफस्टाइल और सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. तथ्यों की शुद्धता, निष्पक्षता और खोजी पत्रकारिता इनकी लेखनी की मुख्य पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >