नरियार हॉल्ट : रेल टिकट बिक्री के लिए एजेंट चुनेंगे

नरियार हॉल्ट : रेल टिकट बिक्री के लिए एजेंट चुनेंगे

मुजफ्फरपुर.

कमीशन दर पर टिकट बेचने के लिए नरियार हॉल्ट स्टेशन पर एजेंट का चयन किया जायेगा. इसको लेकर पूर्व मध्य रेल की ओर से आवेदन मांगा गया है. नरियार का नियंत्रक स्टेशन मोतीपुर है. चयनित एजेंट पिपराहन-मोतीपुर हॉल्ट स्टेशन के बीच नरियार हॉल्ट स्टेशन पर टिकटों की आपूर्ति के लिए अपने नियंत्रक स्टेशनों से कैश भुगतान कर टिकट लेकर इसकी बिक्री करेंगे. पूर्व मध्य रेल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हॉल्ट की साफ-सफाई हॉल्ट एजेंट को अपने खुद के खर्च से करना होगा. कमीशन दर पर पांच वर्षों के लिए हॉल्ट अभिकर्ता का चयन होगा.रेलवे की वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >