बच्चों को वायरल बुखार से बचाने में जुटा विभाग

जिले में एइएस से स्वस्थ हुए बच्चों को वायरल बुखार नहीं हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गंभीर है.

मुजफ्फरपुर. जिले में एइएस से स्वस्थ हुए बच्चों को वायरल बुखार नहीं हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गंभीर है. एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड से इलाज के बाद स्वस्थ हुए दस बच्चों के सेहत जांचने के निर्देश दिये गये हैं. स्वस्थ हुए बच्चे जिन प्रखंडों के हैं, वहां के सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को उनकी स्वास्थ्य की जांच करने का निर्देश दिया गया है. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ गोपाल शंकर सहनी के अनुसार पीकू वार्ड में भर्ती एइएस से स्वस्थ हुए बच्चे वायरल बुखार की चपेट में आ गये हैं. ऐसे में अन्य भी इसकी चपेट में आ सकते हैं. इन बच्चों की स्वास्थ्य जांच करनी जरूरी है. अगर इन बच्चों को वायरल बुखार की आशंका हो तो उन्हें एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में भर्ती करायें. जिससे जल्द से उनका इलाज शुरू हो और वह स्वस्थ्य हो सकें. सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने कहा कि एइएस से स्वस्थ हुए बच्चों की जांच के लिए पीएचसी प्रभारियों को कहा गया है. साथ ही अगर उनकी तबीयत बिगड़ती है तो एंबुलेंस से एसकेएमसीएच रेफर करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >