एक और बच्ची में एइएस की पुष्टि

एक और बच्ची में एइएस की पुष्टि

बीमार होने वालों में 17 बच्चे जिले के और तीन अन्य जिलों के है

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

एक और बच्ची में एइएस की पुष्टि हो गयी. मुशहरी के रंजीत पासवान की सात साल की बेटी सोनम कुमारी को अचानक चमकी बुखार आया. पिता उसे सीएचसी में लेकर आये. प्रारंभिक इलाज के बाद सुधार नहीं होने पर उसे एसकेएमसीएच रेफर किया गया. पीकू में उसे भर्ती किया गया. ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया, जहां एइएस की पुष्टि हुई.

17 बच्चे अब तक मिले हैं बीमार

अब तक 20 बच्चे एइएस से बीमार पड़े हैं. इसमें 17 बच्चे जिले के हैं. तीन अन्य जिलों के रहने वाले हैं. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ गोपाल शंकर साहनी ने कहा कि बच्ची की हालत में सुधार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar dipu

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >