एक और बच्चे में एइएस की पुष्टि

एक और बच्चे में एइएस की पुष्टि

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर छह दिन बाद एक बच्चे में एइस की फिर पुष्टि हुई है. अब तक 16 बच्चों में एइएस की पुष्टि हो चुकी है. इसमें 13 बच्चे जिले के बताये गये हैं, जबकि दो अन्य जिलों के हैं. मुशहरी के रहने वाले दीपक कुमार के चार साल के पुत्र आशुतोष कुमार को अचानक चमकी बुखार आया. परिजन उसे सीएचसी में लेकर आये. वहां प्रारंभिक इलाज कर एसकेएमसीएच रेफर किया गया. पीकू में उसे भर्ती किया गया. आशुतोष का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिये भेजा गया. उसमें एइएस की पुष्टि हुई. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ गोपाल शंकर साहनी ने कहा कि बच्चे की हालत में सुधार है. एइएस से ठीक हुए बच्चों का फॉलोअप करना है. सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने कहा कि जहां भी डेंजर जोन है. वहां अलर्ट रहने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Dipu

I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on health, political, social, and current topics.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >