Acharya Kishore Kunal Death: हनुमान पूजा में मुजफ्फरपुर के बरुराज आते थे आचार्य किशोर, मौत पर भावुक हुए दोस्त

Acharya Kishore Kunal Death: आचार्य किशोर कुणाल के सहपाठी और बचपन के दोस्त वीर बहादूर शाही ने बताया कि उनका इस तरह से अचानक जाना एक अपूरणीय क्षति है. हमारे परिवार में हनुमान जी की पूजा होती थी, उसमें वे जरूर शामिल होते थे.

Acharya Kishore Kunal Death: आचार्य किशोर कुणाल की अचानक मौत पर उनके पैतृक गांव मुजफ्फरपुर के बरुराज गांव में शोक की लहर है. गांव के लोगों ने कहा कि आचार्य किशोर की मौत ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है. ग्रामीणों ने कहा कि हमारे गांव के लाल, बिहार के धरोहर अब हमारे बीच नहीं हरे. उनके छोटे भाई नंद किशोर शाही जो बरुराज में ही रहते हैं, किशोर कुणाल की मौत की खबर मिलते ही पटना के लिए निकल गए. पैतृक घर पर ताला लगा रहा और गांव में चारों तरफ सन्नाटा फैला हुआ है. 

आचार्य किशोर के बचपन के दोस्त ने क्या कहा?

आचार्य किशोर कुणाल के सहपाठी और बचपन के दोस्त वीर बहादूर शाही ने बताया कि उनका इस तरह से अचानक जाना एक अपूरणीय क्षति है. बचपन से इंटर कॉलेज तक हम लोग साथ पढ़े. उनके व्यवहार में बहुत अपनापन था. बचपन की पढ़ाई बरुराज गांव के ही मिडिल स्कूल फिर हाई स्कूल से पूरी हुई थी. उसके बाद एलएस कॉलेज, मुजफ्फरपुर चले गए, जहां हम आर्ट्स ब्लॉक में थे और वे साइंस ब्लॉक में थे. इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे पटना चले गए और साइंस की पढ़ाई छोड़ आर्ट्स की पढ़ाई करने लगे. साल 1972 में वह आईपीएस बने. गांव में पर्व, त्योहार या किसी फंक्शन पर वे जरूर आते थे. हमारे परिवार में हनुमान जी की पूजा होती थी, उसमें वे जरूर शामिल होते थे.

बचपन से ही गंभीर प्रवृति के थे किशोर

आचार्य किशोर के बचपन के दोस्त ने आगे कहा कि बचपन से ही कुणाल गंभीर प्रवृति के थे. पढ़ाई को लेकर उनका गहरा लगाव था. उनके बेटे सायन कुणाल गांव नहीं आते हैं, लेकिन किशोर कुणाल किसी की भी शादी के मौके पर गांव आते थे. 

हाजीपुर के कोनहारा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

बता दें, आज सुबह महावीर मंदिर न्यास के सचिव और अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापकों में से एक आचार्य किशोर कुणाल का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. आज सुबह की उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिसके बात उन्हें तुरंत महावीर वात्सल्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आचार्य कुणाल की अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 9 बजे उनके आवास से शुरू होगी. घर से महावीर वात्सल्य अस्पताल होते हुए महावीर मंदिर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. हाजीपुर के कोनहारा घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >