पुलिस को चकमा देकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया थाना में पुलिस गिरफ्त से वृहस्पतिवार को एक महिला से छेड़खानी के आरोपित पुलिस को चकमा देकर थाना से फरार हो गया

देवरिया कोठी़ देवरिया थाना में पुलिस गिरफ्त से वृहस्पतिवार को एक महिला से छेड़खानी के आरोपित पुलिस को चकमा देकर थाना से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । आरोपित को थाना से भागने पर थाना के सभी पुलिसकर्मी उसे पकड़ने के लिए थाना परिसर से करीब आधा किलोमीटर तक दौड़ी लेकिन वह भागने में सफल रहा। फिर पुलिस ने अपनी जाल बिछा कर उसे हिरासत में ले लिया। मुहब्बतपुर गांव निवासी मुनिता देवी ने अपने पड़ोसी अमरजीत राम पर मां-पुत्री के साथ बुधवार की देर रात घर में घूस कर छेड़खानी करने और घर में रखे दो हजार नगदी व जेवरात लेकर भाग जाने का आरोप लगाते हुए वृहस्पतिवार को आवेदन दिया था। पुलिस ने घटना की जांच के दौड़ान आरोपित को पूछताक्ष के लिए थाना लाया। जहां से आरोपित पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया। थाना के अपर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि वह दवा खरीदने गया था। जिसे पुलिस हिरासत में ले लिया है।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >