सकरा में उत्पाद टीम के साथ मारपीट के आरोपी गिरफ्तार

सकरा़ पुलिस ने शुक्रवार को सुजावलपुर गांव में छापेमारी कर उत्पाद टीम के साथ मारपीट करने के आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

सकरा़ पुलिस ने शुक्रवार को सुजावलपुर गांव में छापेमारी कर उत्पाद टीम के साथ मारपीट करने के आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सुजावलपुर गांव निवासी शंभु कुमार एवं सनोज कुमार उत्पाद टीम के साथ मारपीट करने के आरोपी हैं. वहीं कुशेश्वर प्रसाद वारंटी है. मालूम हो कि मार्च महीना में सुजावलपुर गांव में छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर हमला किया गया था़ मामले में आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया था, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं अन्य आरोपी फरार हैं. थानाध्यक्ष राजू पाॅल ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >