दूध, दही और गंगाजल से हुआ बाबा गरीबनाथ का स्नान, शंखध्वनि के बीच संपन्न हुई मंगला आरती

Aaj Ka Darshan: मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में 19 मई मंगलवार को सुबह बाबा का दूध, दही और गंगाजल से अभिषेक कर भव्य शृंगार किया गया. जानें दोपहर और शाम को दर्शन व आरती का पूरा समय. पढ़ें पूरी खबर…

Aaj Ka Darshan: मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में मंगलवार, 19 मई को सुबह से ही श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखा जा रहा है. बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं. भक्त कतारबद्ध होकर बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं और पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है.

भक्तों की सुविधा और दर्शन-पूजन के समय की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:

सुबह का विशेष शृंगार और महाआरती

  • विशेष स्नान और पूजन: सुबह सेवइत परिवार के पं. बच्चा पाठक द्वारा बाबा का विधिवत पूजन किया गया. इससे पहले बाबा को दूध, दही, घी, शक्कर और गंगाजल से पवित्र स्नान कराया गया.
  • फूलों से भव्य शृंगार: स्नान के बाद बाबा गरीबनाथ को गेंदा, गुलाब, बेला और ओढ़हूल (गुड़हल) के आकर्षक फूलों से सजाया गया.
  • मंगला आरती: शृंगार पूरा होने के बाद बाबा की भव्य मंगला आरती की गयी. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर शंखों की ध्वनि से गूंजता रहा. गर्भ गृह के बाहर मौजूद सैकड़ों भक्तों ने इस महाआरती में भाग लिया और दर्शन किए.

दोपहर और शाम के पूजन का पूरा शेड्यूल

यदि आप आज बाबा गरीबनाथ के दर्शन या पूजा के लिए मंदिर जाने की योजना बना रहे हैं, तो समय का विशेष ध्यान रखें:

  • दोपहर की पूजा और शयन: दोपहर में मंदिर के प्रधान पुजारी द्वारा बाबा की विशेष पूजा की जाएगी और उन्हें फूलों से सजाया जाएगा. आरती के बाद बाबा के शयन के लिए गर्भ गृह के कपाट कुछ समय के लिए बंद कर दिए जाएंगे.
  • शाम को दर्शन का समय: शाम को 04:00 बजे से बाबा का गर्भ गृह दोबारा खोला जाएगा, जहां रात 09:00 बजे तक आम भक्त बाबा की पूजा और दर्शन का लाभ उठा सकेंगे.
  • रात की प्रधान आरती: रात 09:30 बजे सेवइत परिवार के पं. बैजू पाठक द्वारा बाबा की आखिरी पूजा की जाएगी. इसके बाद प्रधान आरती संपन्न होगी और फिर गर्भ गृह के कपाट बंद कर दिए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >