Aaj Ka Darshan: गरीबनाथ मंदिर में बाबा का भव्य शृंगार, मंगला आरती में उमड़ी भक्तों की भीड़

Aaj Ka Darshan: मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में सोमवार (25 मई) को षोड्शोपचार पूजा और शृंगार के बाद मंगला आरती की गई. दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. यहां देखें दिनभर की पूजा और आरती का पूरा शेड्यूल.

Aaj Ka Darshan: मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में सोमवार (25 मई) की सुबह शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. बाबा के भव्य शृंगार और मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

मंदिर प्रशासन और पुरोहितों द्वारा दिनभर के लिए पूजा, आरती और दर्शन का पूरा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है:

सुबह की पूजा और मंगला आरती

  • षोड्शोपचार पूजा व शृंगार: मंदिर के सेवइत परिवार के पं. बैजू पाठक ने सुबह बाबा की षोड्शोपचार पूजा की. इसके बाद गेंदा, गुलाब और बेलपत्र से बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया.
  • मंगला आरती: थाल में अग्नि प्रज्वलित कर बाबा की मंगला आरती की गई. इस दौरान पूरा मंदिर शंखों और घंटों की पवित्र ध्वनि से गूंजता रहा. इस भव्य आरती के दर्शन के लिए जलाभिषेक करने आए भक्तों के अलावा स्थानीय लोग भी भारी संख्या में मौजूद रहे.
  • जलाभिषेक: पूजा और आरती संपन्न होने के बाद गर्भगृह खोल दिया गया. इसके बाद भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा का जलाभिषेक किया, जहां पुरोहितों ने बारी-बारी से सभी का पूजन संपन्न कराया.

दोपहर और शाम के दर्शन का समय

  • दोपहर की आरती व शयन: दोपहर के समय मंदिर के प्रधान पुजारी पं. विनय पाठक बाबा की पूजा कर आरती करेंगे. आरती के बाद बाबा के विश्राम (शयन) के लिए गर्भगृह के कपाट कुछ देर के लिए बंद कर दिए जाएंगे.
  • शाम के दर्शन: शाम 4:00 बजे गर्भगृह के कपाट भक्तों के दर्शन के लिए दोबारा खोल दिए जाएंगे. शाम से लेकर रात 9:00 बजे तक भक्त लगातार बाबा के दर्शन और पूजन का लाभ ले सकेंगे.

3. रात्रि की प्रधान आरती

  • रात 9:00 बजे दर्शन का समय समाप्त होने के बाद सेवइत परिवार के पं. बैजू पाठक और पं. आशुतोष पाठक द्वारा बाबा की ‘प्रधान आरती’ की जाएगी. इसके बाद गर्भगृह के कपाट रात के लिए बंद कर दिए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >