आरपीएफ और जीआरपी ने 40 हजार की शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा

A smuggler was caught with liquor

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुजफ्फरपुर जंक्शन पर मंगलवार को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त छापेमारी में एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से करीब 40 हजार रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की गई है. छापेमारी के दौरान, दोपहर करीब 12.25 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में एक ट्रॉली बैग के साथ देखा गया. टीम को देखते ही वह भागने लगा, जिसके बाद आरपीएफ के उप-निरीक्षक शेखर सुमन ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील साह बताया, जो मुस्तफापुर, अहियापुर का रहने वाला है. जब उसके ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें 119 टेट्रा पैक और 46 कैन बरामद की गई. कुल शराब की मात्रा 44.420 लीटर है. आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने मौके पर कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जीआरपी थाने ले गई. जीआरपी आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >