आम तोड़ रहे अधेड़ पुरुष की पेड़ से गिरकर मौत

सकरा के सांधोपट्टी गांव में सोमवार को बगीचा में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर रामरूप राम (55) की मौत हो गयी.

सकरा़ प्रखंड की अजीजनगर मड़वन पंचायत के सांधोपट्टी गांव में सोमवार को बगीचा में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर रामरूप राम (55) की मौत हो गयी. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया़ घटना के बाद परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार कर दिया. पत्नी ने बताया कि गांव की ही एक महिला के आम के बगीचा में आम तोड़ने गये थे. पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे. इसी दौरान आम की सूखी डाली पर पैर रखने के दौरान डाली टूट गयी, जिससे डाली सहित जमीन पर गिर गये. आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >