बागमती नदी में शव उपलाता मिला, युवक की निकाल ली गयी थी दोनों आंखें

औराई थाना क्षेत्र की मथुरापुर बुजुर्ग पंचायत के सुंदरखौली गांव स्थित बागमती नदी की उपधारा में मंगलवार की शाम ग्रामीणों ने एक 35 वर्षीय युवक का शव उपलाता देखा़

पुलिस जांच में जुटी प्रतिनिधि, औराई थाना क्षेत्र की मथुरापुर बुजुर्ग पंचायत के सुंदरखौली गांव स्थित बागमती नदी की उपधारा में मंगलवार की शाम ग्रामीणों ने एक 35 वर्षीय युवक का शव उपलाता देखा़ इसके बाद मौके पर लोगों की भीड जुट गयी़ लेकिन पहचान नहीं हो सकी़ युवक की दोनों आंखें निकाल ली गयी थी़ इससे लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे. सूचना पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया़ थानाध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि अज्ञात शव बरामद हुआ है, जिसकी उम्र 30 से 35 वर्ष होगी़ शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है़ युवक की दोनों आंखें निकाल ली गयी है़ं पुलिस अपने स्तर से पहचान में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >