विवि की सख्ती का असर, पैट में 46% ने छोड़ दी परीक्षा

46% of the students left the PAT exam.

दीपक – 7 से 9

पैट :

25 विषयों में रिक्त 891 सीटों के लिए 3055 अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू ने पैट 23 व 24 की परीक्षा दोबारा करायी. विवि ने पेपर लीक की पिछली घटना से सबक लेते हुए कड़ी सतर्कता बरती. बावजूद इसके, 46 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. पीएचडी के दो सत्रों की 25 विषयों में रिक्त 891 सीटों के लिए 3055 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. पिछले महीने पेपर लीक होने के बाद यह परीक्षा रद्द कर दी गयी थी. मंगलवार को दोबारा आयोजित परीक्षा में सात केंद्रों पर 3055 में से केवल 1640 अभ्यर्थी ही शामिल हुए.

विभिन्न कारणों से 1415 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. परीक्षा केंद्रों पर चौतरफा निगरानी रखी गयी. कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय समेत अन्य अधिकारियों ने खुद केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया. परीक्षा भवन में प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गयी. सुबह 10:15 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया गया. इसके कारण कई विलंब से पहुंचे परीक्षार्थियों को बाहर ही रहना पड़ा.

परीक्षा कक्ष में भी दोबारा तलाशी

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत, कई केंद्रों पर फुल शर्ट व जूता-मोजा पहनकर आये परीक्षार्थियों को इन्हें उतारने के बाद ही प्रवेश दिया गया. परीक्षा कक्ष में भी दोबारा तलाशी ली गयी. पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 12 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक व प्रत्येक केंद्र पर ऑब्जर्वर नियुक्त किये गये थे. विवि ने दावा किया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न हुई.

केंद्रवार उपस्थिति के आंकड़े:

परीक्षा केंद्रउपस्थितअनुपस्थित

पुराना परीक्षा भवन315 255

नया परीक्षा भवन287 224

एलएस कॉलेज241 176

आरबीबीएम कॉलेज204 181

नीतीश्वर कॉलेज172 212

रामेश्वर कॉलेज158 191

एलएन मिश्र कॉलेज263 176

कुल16401415

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >