मुजफ्फरपुर के 4 होनहारों ने लहराया परचम, RIMC देहरादून की कठिन परीक्षा की पास

मुजफ्फरपुर में एक ओर चार छात्रों ने RIMC देहरादून में सफलता हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है. जानिए सभी स्टूडेंट्स के बारे में...

मुजफ्फरपुर सक्सेस स्टोरी: शहर के बालूघाट स्थित निजी कोचिंग सेंटर के ब्रांच के चार छात्रों ने राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC), देहरादून की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है. सफलता पाने वाले छात्रों में युवराज सिंह चौहान, आशुतोष चौधरी, अक्षत आनंद और यश राज सिंह चौहान शामिल हैं. छात्रों की सफलता पर संस्थान में खुशी का माहौल है.

संस्थान ने छात्रों को दी बधाई

संस्थान के प्रिंसिपल ने कहा कि छात्रों की सफलता का श्रेय संस्था की बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत को जाता है. सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया. संस्थान प्रबंधन ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी.

MSKB के छात्रों का फूटा आक्रोश

इधर, जिले के प्रतिष्ठित एमएसकेबी स्कूल परिसर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर छात्र-छात्राओं का आक्रोश शुक्रवार को सड़क पर दिखा. नाराज विद्यार्थियों ने स्कूल के सामने मुख्य मार्ग पर बेंच और डेस्क रखकर आवागमन बाधित कर दिया.

छात्रों ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. विद्यार्थियों का कहना था कि स्कूल परिसर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है.

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

सड़क जाम कर रहे छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की. उनका कहना था कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से विद्यार्थियों और स्कूल कर्मियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है.

छात्रों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने और पूर्व की घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की. दूसरी ओर, सड़क जाम होने की सूचना पर पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया.

यह भी पढ़ें:

चीनी आपके पास स्टॉक में है तो हो जाइए सावधान, नहीं तो लगाने पड़ेंगे थाने के चक्कर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >