महिला संवाद : रोजाना हो रहे 32 कार्यक्रम, सात हजार की भागीदारी

महिला संवाद : रोजाना हो रहे 32 कार्यक्रम, सात हजार की भागीदारी

16 महिला संवाद रथ पूरे जिले में कर रहा भ्रमण

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

डीएम के मार्गदर्शन में जिले में रोजाना 32 महिला संवाद का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में सात हजार महिलाएं शामिल हो रही हैं. यह संवाद कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है. इसके जरिये महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में बातचीत कर सरकार को इसे बताया जा रहा है, ताकि उस पर सरकार नीतिगत निर्णय ले सके. इसकी शुरुआत 18 अप्रैल से पूरे राज्य में हो चुकी है.

जीविका व सामान्य महिलाओं से वार्ता

जिले में 3507 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यकम का संचालन हो रहा है. 16 महिला संवाद रथ पूरे जिले में चल रहा है. इनमें एलइडी स्क्रीन, वीडियो फिल्म, सेल्फी प्वाइंट, स्टैंडी, लीफ्लेट्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधाओं से लैस है. एक गाड़ी प्रति दिन दो कार्यक्रम कर रही है. इसमें बड़ी संख्या में जीविका से जुड़ी व गैर जीविका की महिलाएं शामिल हो रही हैं. शनिवार को भी महिला संवाद का आयोजन 32 स्थानों पर किया गया. इसमें आठ हजार से ज्यादा महिलाएं विभिन्न स्थानों पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुईं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar gaurav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >