पिकअप पर लदी 162 कार्टन विदेशी शराब बरामद, धंधेबाज फरार

कांटी थाना क्षेत्र के पकड़ी से छापेमारी में मंगलवार की देर रात पिकअप पर लदी 162 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी़ पुलिस के आने की भनक लगते ही धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया.

पकड़ी बांध से आगे गाछी में शराब की खेप आने की सूचना पर कार्रवाई प्रतिनिधि, कांटी थाना क्षेत्र के पकड़ी से छापेमारी में मंगलवार की देर रात पिकअप पर लदी 162 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी़ पुलिस के आने की भनक लगते ही धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. बताया गया कि पुलिस को पकड़ी बांध से आगे गाछी में शराब की खेप आने की सूचना मिली़ इसके बाद थानाध्यक्ष सुधाकर पांडे के नेतृत्व में दारोगा अभिषेक मिश्रा, रामू रविदास, शिवशंकर सिंह, बिनोद शर्मा, संतोष कुमार सिंह के साथ पुलिस टीम बनाकर छापेमारी की गयी. गाछी के पास पुलिस को देख धंधेबाज भाग निकला़ थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकअप पर लदी लगभग 1442 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी है. पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >