मौसम में उतार-चढ़ाव, 24 घंटे में छह डिग्री नीचे आया तापमान

मुजफ्फरपुर : ठंड लौटने के साथ ही मौसम में उतार चढ़ाव शुरू हो गया है. पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में काफी अंतर आया है. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पहुंच गया. जबकि, गुरुवार को तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था. हालांकि, अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव नहीं है. फरवरी माह में रात का […]

मुजफ्फरपुर : ठंड लौटने के साथ ही मौसम में उतार चढ़ाव शुरू हो गया है. पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में काफी अंतर आया है. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पहुंच गया. जबकि, गुरुवार को तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था. हालांकि, अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव नहीं है. फरवरी माह में रात का सबसे कम तापमान शुक्रवार को रहा.

मौसम के बदलते मिजाज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिन में तेज धूप और सुबह में कनकनी वाली ठंड पड़ रही है. मौसम पुर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >