मुजफ्फरपुर : पवन एक्सप्रेस पर हुई रोड़ेबाजी बाल-बाल बचे एसी बोगी के यात्री

मुजफ्फरपुर : समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर ढ़ोली-सीहो के बीच दरभंगा से लोकमान्य तिलक जाने वाली पवन एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने रोड़ेबाजी कर दी. इसमें बी-थ्री बोगी की एक खिड़की का शीशा टूट गया. इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गयी. सभी लोग चलती ट्रेन में ही दूसरे बोगी की ओर भागे. मुजफ्फरपुर जंकशन आने के […]

मुजफ्फरपुर : समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर ढ़ोली-सीहो के बीच दरभंगा से लोकमान्य तिलक जाने वाली पवन एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने रोड़ेबाजी कर दी. इसमें बी-थ्री बोगी की एक खिड़की का शीशा टूट गया. इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गयी. सभी लोग चलती ट्रेन में ही दूसरे बोगी की ओर भागे. मुजफ्फरपुर जंकशन आने के बाद यात्रियों ने पुलिस को घटना के बारे में जाने दी. बोगी में मौजूद यात्रियों ने कहा कि ट्रेन ढ़ोली से खुली. रफ्तार पकड़ने के साथ ही अचानक कुछ लोग लाइन किनारे पत्थर चलाना शुरू कर दिया. इसमें शीशा का एक लेयर क्षतिग्रस्त हो गया. सभी लोग काफी डर गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >