मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

मुजफ्फरपुर : अहियापुर के सहबाजपुर में गुरुवार सुबह अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर किरिंची सहनी (45) की गोली मारकर हत्या कर दी. नीले रंग की बाइक पर सवार दो अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. घटना के समय किरिंच सहनी जीरोमाइल से सरस्वती पूजा का प्रसाद खरीद विजय छपरा स्थित आवास पर लौट रहा था. तभी […]

मुजफ्फरपुर : अहियापुर के सहबाजपुर में गुरुवार सुबह अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर किरिंची सहनी (45) की गोली मारकर हत्या कर दी. नीले रंग की बाइक पर सवार दो अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. घटना के समय किरिंच सहनी जीरोमाइल से सरस्वती पूजा का प्रसाद खरीद विजय छपरा स्थित आवास पर लौट रहा था.

तभी अपराधियों ने पीछे से कनपटी में सटा कर गोली मार दी. स्थानीय लोग उसे जिंदा होने की उम्मीद में एसकेएमसीएच ले गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इधर, हत्या से आक्रोशित लोगों ने शव को घटनास्थल पर रखकर एनएच-77 को जाम कर दिया. हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग प्रदर्शन करने लगे. इसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अफसरों ने हत्यारे की गिरफ्तारी का अश्वासन देकर जाम खत्म कराया. इस दौरान चार घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >