मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के सहबाजपुर में गुरुवार की सुबह अपराधियों ने गोली मार कर प्रॉपर्टी डीलर किरिंची सहनी (45) की हत्या कर दी. ग्लैमर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. घटना के समय किरिंची जीरोमाइल से सरस्वती पूजा का प्रसाद खरीद विजय छपरा स्थित अपने आवास लौट रहे थे.
अहियापुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार हत्या
मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के सहबाजपुर में गुरुवार की सुबह अपराधियों ने गोली मार कर प्रॉपर्टी डीलर किरिंची सहनी (45) की हत्या कर दी. ग्लैमर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. घटना के समय किरिंची जीरोमाइल से सरस्वती पूजा का प्रसाद खरीद विजय छपरा स्थित अपने आवास लौट रहे थे. इसी […]

इसी दौरान अपराधियों ने पीछे से कनपटी में सटा कर गोली मार दी. स्थानीय लोग किरिंची को एसकेएमसीएच ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हत्या से आक्रोशित लोगों ने शव को घटनास्थल पर रख कर एनएच 77 को जाम कर दिया. हंगामे की सूचना पर सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह, नगर डीएसपी रामनरेश पासवान, डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी
प्रसाद समेत चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. सात दिनों के अंदर हत्यारे की गिरफ्तारी का आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ. इस दौरान चार घंटे से अधिक समय तक सहबाजपुर, जीरोमाइल चौक व मेडिकल ओवरब्रिज जाम रहा. पुलिस को घटनास्थल से एक पिलेट मला है.