मुजफ्फरपुर : ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के ज्ञानलोक गली में रिटायर्ड सहायक निबंधन महानिरीक्षक अजय कुमार शर्मा और उनकी पत्नी रेणु शर्मा की हत्या में दो लोगों के शामिल होने का अंदेशा जताया जा रहा है. अब तक मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि मंगलवार की रात सात से आठ बजे के बीच ही दोनों की हत्या कर दी गयी थी. रेणु शर्मा के मंदिर से लौटने के बाद ही घटना को अंजाम दिया गया होगा. इस आशंका का एक आधार यह भी है कि उनके शव के पास प्रसाद बिखरा पड़ा था.
दो के मिले फिंगर प्रिंट, तीन से पूछताछ
मुजफ्फरपुर : ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के ज्ञानलोक गली में रिटायर्ड सहायक निबंधन महानिरीक्षक अजय कुमार शर्मा और उनकी पत्नी रेणु शर्मा की हत्या में दो लोगों के शामिल होने का अंदेशा जताया जा रहा है. अब तक मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि मंगलवार की रात सात से आठ […]

एफएसएल की टीम ने मौके से जो ब्लड का नमूना लिया है, वह लगभग 12 से 16 घंटे पूर्व का लग रहा. संजय सिनेमा रोड से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एकत्रित किया है. एक फुटेज में स्कूटी लेकर भाग रहे बदमाश की तस्वीर कैद हो गयी है. मंगलवार की रात 7.52.13 सेकेंड पर संदिग्ध स्कूटी लेकर भागता दिख रहा है. पुलिस उसके हुलिया से पहचान में जुटी है.
गुरुवार को पटना से पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल की छानबीन की. घटनास्थल और स्कूटी पर दो लोगों के फिंगर प्रिंट के निशान मिले हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. स्कूटी बरामद होने पर जांच की गयी थी.
स्कूटी की सीट पर ओस के निशान मिले हैं. ऐसा लगता है कि स्कूटी को मंगलवार की रात ही रेपुरा हाई स्कूल के पास छोड़ दिया गया था. इधर, पुलिस ने कांटी और शहरी इलाके से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है. ये जमीन की खरीद बिक्री और सूद पर रुपया लगाने से जुड़े हैं. अजय कुमार शर्मा के घर में दो नौकरानी काम करती है. पुलिस सुबह वाली नौकरानी व उसके पेंटर पुत्र को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.