एलएचबी कोच के साथ गयी यशवंतपुर एक्सप्रेस

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर से यशवंतपुर जानेवाली यशवंतपुर एक्सप्रेस सोमवार को नये एलएचबी कोच के साथ रवाना हुई. नये कोच को प्लेटफॉर्म पर आते ही यात्रियों में काफी हर्ष का माहौल रहा. यात्रियों ने ट्रेन के आते ही सेल्फी लिया. वहीं अधिकारियों में मुजफ्फरपुर स्टेशन अधीक्षक प्रियदर्शी राजीव, कोचिंग डिपो अधिकारी राजीव रंजन, सुधीर कुमार सहित […]

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर से यशवंतपुर जानेवाली यशवंतपुर एक्सप्रेस सोमवार को नये एलएचबी कोच के साथ रवाना हुई. नये कोच को प्लेटफॉर्म पर आते ही यात्रियों में काफी हर्ष का माहौल रहा. यात्रियों ने ट्रेन के आते ही सेल्फी लिया. वहीं अधिकारियों में मुजफ्फरपुर स्टेशन अधीक्षक प्रियदर्शी राजीव, कोचिंग डिपो अधिकारी राजीव रंजन, सुधीर कुमार सहित अन्य अधिकारी रहें.

बता दे कि नयी कोच में जनरल कोच दो, स्लीपर 10, एसी थ्री के पांच, एसी टू के दो कोच व एक पेंट्रीकार बोगी है. पहले जहां कोच की संख्या 24 थी, वह घट कर अब 22 हो गयी है.

हमसफर एक्सप्रेस में लगे दो स्लीपर कोच : कटिहार से नयी दिल्ली जानेवाली हमसफर एक्सप्रेस में सोमवार को दो स्लीपर कोच लगाकर चलाया गया. कोच लगने के साथ इसमें 160 बर्थ बढ़ गये हैं. हालांकि पहले से इस ट्रेन में 16 थ्री एसी कोच लगे हैं. काेचिंग विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हमसफर एक्सप्रेस में बर्थ खाली रह जाता था. अभी अस्थायी तौर पर स्लीपर लगाया गया है.

अगर बेहतर रिजल्ट आया तो आगे स्थायी तौर पर बोगी लगाया जायेगा. ये ट्रेनें रही लेट : छपरा टाटा-2.30 घंटा, समस्तीपुर सीवान सवारी-1.15 घंटा, नरकटियागंज मुजफ्फरपुर सवारी-पांच घंटा , न्यू जलपाईगुड़ी उदयपुर एक्सप्रेस-दो घंटा बिहार संपर्क क्रांति -4.45 घंटा, मंडुआडिह एक्सप्रेस-2.45 घंटा, अवध एक्सप्रेस-4.30 घंटा, अवध असम एक्सप्रेस-नौ घंटा.

कल रद्द रहेगी सप्तक्रांति एक्स: कुहासा के कारण बुधवार को मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली सप्तक्रांति रद्द रहेगी. एसएस प्रियदर्शी राजीव ने कहा कि ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी होगी. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >