सूतापट्टी में कपड़ा दुकान से 15 लाख की चोरी

मुजफ्फरपुर : सूतापट्टी रोड स्थित ओम सिन्थेटिक्स दुकान का शटर काट चोरों ने बीती रात15 लाख की संपत्ति चोरी कर ली. घटना के बाबत बाम्बे टाइल्स कैंपस निवासी दुकानदार कृष्ण कुमार नेवटीया ने गुरुवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की छानबीन […]

मुजफ्फरपुर : सूतापट्टी रोड स्थित ओम सिन्थेटिक्स दुकान का शटर काट चोरों ने बीती रात15 लाख की संपत्ति चोरी कर ली. घटना के बाबत बाम्बे टाइल्स कैंपस निवासी दुकानदार कृष्ण कुमार नेवटीया ने गुरुवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

थाने में दर्ज प्राथमिकी में कृष्णा कुमार नेवटीया ने बताया कि महराजा अग्रसेन मार्ग स्थित बिकानेर केबीन गली में उनका आेम सिन्थेटिक्स नामक दुकान है. गुरुवार की रात दुकान बंद करके रात दस बजे घर चला आया. सुबह 7: 40 बजे दुकान का शटर टूटने की सूचना मिली. सूचना पर दुकान पहुंचा तो देखा कि दोनों शटर का ताला कटा हुआ है. दुकान के अंदर जाकर देखा तो बिक्री का दस लाख नकदी व पांच लाख का कपड़ा गायब था. थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >